गया, अप्रैल 15 -- बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर काहुदाग के समीप सड़क हादसे में बंगाल के युवक की मौत हो गई। अविनाश कुमार पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, आसनसोल से औरंगाबाद बाइक से जा रहे अविनाश कुमार काहुदाग के समीप दो वाहनों के बीच में आ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए बाराचट्टी अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि मृतक के जेब में मिले नंबर से घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई। यह भी पढ़ें- रफ्तार की मार: सड़क हादसों में युवक समेत दो की गई जान पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ आसनसोल ले गए। संबंधित मामले में पुलिस आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.