रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- किच्छा, संवाददाता। राजस्व, पुलिस और तराई पूर्वी वन प्रभाग ने सोमवार तड़के बाराकोली वन क्षेत्र सितारगंज में अलग-अलग स्थानों पर दो अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त कर वन विभाग की कुल 0.25 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के अन्तर्गत बाराकोली वन क्षेत्र में कुछ लोगों ने वन भूमि पर अवैध रूप से दो धार्मिक संरचनाओं को निर्मित कर लगभग 0.25 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा कर रखा था। वन विभाग के नोटिस देने के बावजूद धार्मिक संरचनाओं को नहीं हटाया गया। इस पर सोमवार तड़के करीब चार बजे एसडीएम गौरव पांडे, उप प्रभागीय वनाधिकारी सितारगंज सावित्री गिरी और तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में वन विभाग ने जेसीबी के माध्यम से दोनों धार्म...