चम्पावत, सितम्बर 23 -- जगदीश राय, लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से दो दिवसीय संस्कृति प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बाराकोट ब्लाक सभागार में प्रधानाचार्या तुलसी गोस्वामी की अध्यक्षता पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या रहीं। विशिष्ट अतिथि वीडीओ अवनीश कुमार, सहायक विकास अधिकारी जाकिर हुसैन, लोकमान अधिकारी, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा नवीन सिंह बिष्ट, नवीन चन्द्र जोशी तथा राशिस. जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी रहे। खंड संयोजक खण्ड संयोजक पंचदेव पांडेय के संचालन में संस्कृत श्लोक, श्लोकोच्चारण, आशुभाषण, भाषण, वाद-विवाद, संस्कृत गीत, समूह नृत्य, समूह गान एवं नाटक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस मौके पर ऋतेश कुमार वर्मा, हेमा जोशी, चित्रा खर्कवाल, दीपा पांडेय, महेन्द्र अधिकारी, दिनेश र...