चम्पावत, मार्च 29 -- लोहाघाट। बाराकोट में पंडित दीनदयाल इंटर कालेज इंद्रपुरी में भाजपा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभिमान का शुभारंभ हो गया है। जिसमें ब्लाक के कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह बोहरा की अध्यक्षता में रविवार को प्रशिक्षण का शुभारंभ दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडेय ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति नीतियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। द्वितीय सत्र में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रदेश मंत्री निर्मल सिंह माहरा, चंद्र शेखर बगौली ने विभिन्न जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...