चम्पावत, मार्च 3 -- लोहाघाट के बाराकोट में गुलदार की लोकेशन तीसरे दिन भी नहीं मिली। यहां बीते रविवार को गुलदार ने एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद वन विभाग ने जंगल में पिंजड़ा लगाया था। बाराकोट में बीते रविवार को गुलदार ने 52 वर्षीय तुलसी देवी पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिसमें महिला को उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। इससे पूर्व में भी गुलदार ने दिसंबर माह में एक व्यक्ति पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी आदि ने वन विभाग से गुलदार पकड़ने की मांग की है। उन्होंने बताया कि लोग बाजार भी झुंड बनाकर जा रहे हैं। वन विभाग के रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि बाराकोट में गुलदार को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे और तीन...