चम्पावत, मई 12 -- जगदीश राय, लोहाघाट। बरदाखान-बिसराड़ी मोटर मार्ग से ग्राम पंचायत नदेड़ा के भनार तोक को जोड़ने वाली सड़क मलबा आने से बंद हो गई है। इससे ग्रामीणों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को ग्राम प्रधान किरन जोशी, नवीन जोशी, प्रकाश चंद्र, नवीन, ललित पुनेठा,लक्ष्य सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ढाई किमी लंबी सड़क का कुछ हिस्सा लोनिवि ने बनाया था। जबकि कुछ हिस्सा जिला पंचायत और विधायक निधि से बनवाया गया था। सड़क बंद होने से पूरे इलाके में परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बंद होने की सूचना प्रशासन को दी गई। लेकिन अब तक सड़क नहीं खोली जा सकी है। शीघ्र सड़क ठीक करने की मांग की है। इधर लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि बरदाखान बिसराड़ी मोटर मार्ग से जुड़ने वाली भनार सड़क जिला पंचायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...