चम्पावत, मार्च 7 -- बाराकोट के राउप्रावि रैघांव के छात्र भारत सिंह का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है। प्रधानाध्यापक दिनेश खम्पा ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से संचालित इंस्पायर अवार्ड में इस साल बाराकोट से छह छात्र-छात्राओं का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। कार्यक्रम में अभिभावक राजेन्द्र सिंह को सम्मानित किया। यहां शिक्षक त्रिभुवन नाथ गोस्वामी, प्रहलाद सिंह अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...