चम्पावत, अप्रैल 26 -- जगदीश राय, लोहाघाट। बाराकोट ब्लॉक के ग्राम सभा इजड़ा के जंगलों में फिर से आग भड़क गई। आग से वन संपदा को भारी नुकसान हो गया। दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। बाराकोट के ग्राम सभा इजड़ा के जंगलों में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। आग को बढते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमल विभाग को दी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हंसदास सागर के दिशानिर्देश पर दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। घंटों लगातार प्रयास के बाद टीम ने आग पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया। इस दौरान आग को और फैलने से रोका गया, जिससे आसपास के क्षेत्र और वन संपदा को बड़े नुकसान से बचाया जा सका। यह भी पढ़ें- विकासनगर में छावनी परिषद के जंगल में देर रात लगी आग वन विभाग के रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि आग लगाने वालों की पहिचान होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।...