चम्पावत, दिसम्बर 13 -- लोहाघाट। बाराकोट के च्यूरानी में गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया गया है। पकड़े गए गुलदार को अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। च्यूरानी में बीते नौ दिसंबर को गुलदार ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया था। बाराकोट क्षेत्र में एक माह के भीतर दो गुलदार पिंजरे में कैद हुए हैं। बाराकोट में वन विभाग ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया। एसडीओ सुनील कुमार और रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि बाराकोट क्षेत्र के उध्यूनढुंगा के पास शनिवार तड़के दो बजे गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...