फरीदाबाद, मई 8 -- फरीदाबाद, सरसमल। फरीदाबाद पुलिस ने 12.50 लाख रुपये लूटने की झूठी सूचना देकर कंपनी को गुमराह करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैसों के गबन के लिए नकली लूट की कहानी बनाई थी। पुलिस ने आरोपी से 12.50 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार ईस्ट दिल्ली निवासी शैलेश राम ने थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी कि उसकी कंपनी में काम करने वाला नवल किशोर छह मई को 13 लाख रुपये लेकर दिल्ली से फरीदाबाद आया था। शाम को उसने फोन कर बताया कि बाटा चौक फ्लाईओवर के पास बाइक सवार बदमाश पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।शिकायतकर्ता को नवल की बात पर शक हुआ। जांच करने पर पता चला कि उसने खुद ही पैसे छिपाकर झूठी कहानी बनाई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछत...