बरेली, जून 2 -- बरेली। अग्नि सुरक्षा को लेकर नागरिक सुरक्षा संगठन 3 जून से 15 जून 2026 तक बड़े स्तर पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाएगा। इसमें बरेली वासी अग्नि सुरक्षा को लेकर बारीक से बारीक जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। अभियान के तहत नागरिक सुरक्षा के प्रत्येक प्रभाग की हर वार्डेन पोस्ट पर कम से कम एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं से होने वाली जन-धन हानि को कम करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...