मथुरा, नवम्बर 24 -- नगर आयुक्त जग प्रवेश ने सोमवार को वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित बारह घाट तिराहे से रितेश्वर महाराज के आश्रम तक निर्माणाधीन सड़क का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण में पाया गया कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया गया है तथा शेष नाली निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु कार्यदायी संस्था को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त बिजली से संबंधित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने हेतु उपस्थित अभियंता (विद्युत यांत्रिकी) को भी निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता (निर्माण) अरुण कुमार, अवर अभियंता (विद्युत यांत्रिकी) शैलेश, सफाई निरीक्षक राकेश एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित ...