बारह को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रालोद राष्ट्रीय सचिव ने किया जनसंपर्क
मुरादाबाद, अप्रैल 10 -- राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी द्वारा 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल भाईचारा एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क एवं भ्रमण किया जा रहा है। उन्होंने पूरे क्षेत्र में सक्रिय रूप से लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान देकर समाज के हर वर्ग को समान अधिकार प्रदान किए। उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय लोक दल हमेशा से बाबा साहब की विचारधारा पर चलने वाला दल रहा है। पार्टी के संस्थापक, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भी बाबा साहब के सिद्धांतों के समर्थक थे। आज राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.