बारहवीं मोहर्रम को निकला तीजा का जुलूस
जौनपुर, जून 29 -- खेतासराय। बारहवीं मोहर्रम को सुन्नी समुदाय के ताजियेदारों ने कस्बा में तीजा का जुलूस निकाला। जुलूस इमामबाड़ा पहुंचने पर ताजियेदारों ने फातिहा पढ़ा। मोहर्रम के कार्यक्रमों का यह अंतिम जुलूस था। ग्रुप एबीसी के ताजियेदार सुबह तबल बजाते अपने चौक से शहीदी चौक पहुंचे। यहां से जुलूस इमामबाड़े के लिये प्रस्थान किया। ताजियेदार अलम के साथ तबल बजाते चल रहे थे। पुलिस सुरक्षा में जुलूस इमामबाड़ा पहुंचा। जहां फातिहा पढ़ने के बाद ताजियेदार अपनी चौक पर वापस लौटे। जुलूस में पूरब मोहल्ला, सराय मोहल्ला, चौहट्टा, निराला चौक, अजान शहीद, सालारगंज, शाहापुर के चौकदार शामिल रहे। मोहर्रम जुलूस के सकुशल समापन पर मो.असलम खान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- मोहर्रम के तीजे पर निकाला गया अलम का जुलूस जुलूस में सलीम अहमद, तबरेज अशर्फी, मो.र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.