बारहवीं की पूरक परीक्षा की तैयारियां शुरू
गुड़गांव, मई 16 -- गुरुग्राम, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं की पूरक परीक्षा 2026 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड की ओर से संबद्ध वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सूचना भेजकर बताया गया है कि 2 जून से विद्यार्थियों की सूची जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। पूरक परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी। गुरुग्राम में इस वर्ष करीब 13 हजार विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा दी थी। पिछले दिनों बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के बाद अब ऐसे विद्यार्थियों के लिए राहत का अवसर मिला है, जो एक विषय में अपने अंक सुधारना चाहते हैं या कंपार्टमेंट श्रेणी में आए हैं। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों और अभिभावकों को समय रहते पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.