सीतामढ़ी, मई 14 -- सीतामढ़ी। सीबीएसई की बारहवीं परीक्षा में जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। बुधवार की देर शाम तक प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञान संकाय में केंद्रीय विद्यालय जवाहर नगर सूतिहरा के छात्र तनेश राठौर ने सर्वाधिक 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इसी प्रकार ब्रह्मदेव पब्लिक स्कूल के छात्र अर्णव विष्णुवृद्धि ने 96.2 प्रतिशत, दिल्ली पब्लिक स्कूल लगमा के छात्र माधव ने 95.4 प्रतिशत तथा आर्या पब्लिक स्कूल के छात्र आशीष रंजन ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने-अपने विद्यालय में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं हेलेन'एस स्कूल डुमरा के छात्र आकाश कुमार ने 94.6 प्रतिशत तथा ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल रुनीसैदपुर के छात्र केशव कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इसके अलावा ज...