पूर्णिया, अगस्त 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय विलुप्तप्राय लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के छठे दिन रविवार को प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी स्थित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में प्रतिभागियों ने विभिन्न लोक विधाओं का अभ्यास किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया। 25 अगस्त से शुरू हुआ यह निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आठ सितंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बिहार की समृद्ध लोक परंपराओं से जुड़ी लोक विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रविवार को बारहमासा, झूमर और झिझिया लोकनृत्य के साथ विभिन्न लोकगीतों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को लोक विधाओं के मूल और पारंपरिक स्वरूप को बनाए रखते...