अलीगढ़, मार्च 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बारहद्वारी पर बनकर तैयार हो चुकी मल्टीलेवल कार पार्किंग व शॉपिंग कांप्लेक्स जनता को समर्पित करने के लिए तैयार हो चुकी है। इससे पहले शॉपिंग कांप्लेक्स की 104 दुकानों का किराया स्मार्ट सिटी बोर्ड तय करेगा। इसको लेकर अप्रैल के पहले सप्ताह में स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें दुकानों का किराया तय होगा। इसके बाद आवंटन किया जाएगा। बारहद्वारी के जाम व पार्किंग की समस्या से निजात मिलने वाली है। सोमवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निर्माण व कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के साथ मल्टीलेवल कार पार्किंग व शॉपिंग कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। 15 अप्रैल 2026 में प्रोजेक्ट के सभी कार्यो को पूर्ण करने की डेडलाइन तय की गई और हैंडओवर के बाद दुकानो के आवंटन की प्रक्रिया होगी तेज़ी से पूरी क...