अलीगढ़, अप्रैल 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की शुक्रवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में 42वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें बारहद्वारी पर निर्मित 104 दुकानों के किराए में बोर्ड ने 20 फीसदी कटौती करने का फैसला लिया। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री से उद्घघाटन कराए जाने पर भी बोर्ड में चर्चा की गई। नौरंगीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को लेकर मंडलायुक्त ने पूर्व में सीएम को अवगत कराया है। सीएम कार्यालय से भी इसके लिए समय मांगा जा रहा है। स्मार्ट सिटी की 42वीं बोर्ड बैठक में तय किया गया कि बारहद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग की सौगात जल्द शहर को मिलेगी। बारहद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स में 104 दुकानों का निर्माण कराया गया है। ए, बी, सी व डी चार श्रेणी में दुकानों को विभाजित किया गया है। 20 लाख से लेकर...