कटिहार, मार्च 29 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि नगर पंचायत बारसोई स्थित जामे मस्जिद बारसोई में इस वर्ष हज को जाने वाले अजमीने हज के लिए एकदिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलाम-ए-पाक की तिलावत के साथ हुई। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों हाजी शमशुजुहा, हाजी गुलाम मुस्तफा, हाजी अफजल आलम, मौलाना मुजाहिदुल इस्लाम, हाजी बदरुदोजा ने ऐहराम बांधने एवं तवाफ करने के बारे में बारीकी से बताया। उमरा करने के तरीके के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने मदीने के सफर के बारे में समझाया। प्रशिक्षण के समापन पर सबों ने खुदा की बारगाह में हाथ उठाकर हज की कामयाबी तथा मुल्क की तरक्की व अमन-चैन की दुआएं मांगी। मौके पर मस्जिद के सेक्रेटरी मोहम्मद हसामुद्दीन, हाजी फैयाज आलम, हाजी मुजाहिदुल इस्लाम, मोहम्मद एजाज, हाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.