कटिहार, फरवरी 17 -- कटिहार, एक संवाददाता। सीनियर डीसीएम अनुप कुमार सिंह ने बताया कि होली स्पेशल ट्रेन संख्या 05932 डिब्रूगढ़ से कोलकाता प्रत्येक शनिवार 21 फरवरी से 7 मार्च तक 3 फेरे में चलेगी। वापसी में 05931 कोलकाता से डिब्रूगढ़ प्रत्येक सोमवार 23 फरवरी से 9 मार्च तक 3 फेरे में चलाई जाएगी। यह ट्रेन डिग्रुगढ़ स्टेशन से शाम 5 बजे खुलेगी। इसके बाद धेमाजी, नॉर्थ लखिमपुर, हरमुटी जंक्शन, विश्वनाथ चरियाली, रंगापाड़ा नॉर्थ, उदलगुड़ी, रंगिया, न्यू बोगईगांव, कोकाराझार, न्यू अलीपुरद्वार पर रूकते हुए न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर रविवार को सुबह 11.05 बजे पहुंचेगी। इकसे बाद अलुआबाड़ी रोड सुबह 11.57बजे, किशनगंज दोपहर 12.25 बजे, बारसोई स्टेशन पर दोपहर 1.10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मालदा स्टेशन पर शाम 5.10 बजे पहुंचने के बाद न्यू फरक्का, जंगीपुर रोड, आजिमगंज ...