रामगढ़, जून 27 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। बारलौंग क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे, जिसमें आठ लोगों की मौत हुई थी, के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। शुक्रवार को उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर एनएचएआई की तकनीकी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तत्काल और दीर्घकालिक सुरक्षा उपाय लागू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने एनएचएआई को शॉर्ट टर्म सुरक्षा उपाय 24 घंटे के भीतर हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- पलामू जिले में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों की राइडिंग क्वालिटी ...