पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पूरनपुर। बारदाना के अभाव में मंडी में लगे क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद नहीं हो रही थी। मंगलवार को कोटेदारों के यहां से बारदाना मंगाया गया। इसके बाद एसडीएम ने गेहूं की खरीद शुरु कराई। निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने गेहूं खरीद में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। पूरनपुर मंडी समिति में एक अप्रैल को गेहूं क्रय केंद्र स्थापित कर दिए गए थे। वारदाना न होने पर गेहूं की खरीद शुरु नहीं हो सकी। केंद्रों पर पड़े गेहूं की खरीद न होने से किसानों में नाराजगी पनपने लगी। मंगलवार को एसडीएम अजीत प्रताप सिंह और डिप्टी अरएमओ विजय कुमार मंडी पहुंचे। इस दौरान किसानों ने एसडीएम से गेहूं खरीद शुरु कराने की मांग की। इस पर कोटेदारों के यहां से वारदाना मंगाया गया। उसके बाद मंडी में लगे खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर एसडीएम ने गेहू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.