महोबा, अप्रैल 6 -- चरखारी, संवाददाता। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से परेशान किसानों को गेहूं खरीद केंद्रों में तौल कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारदाना न होने से खरीद केंद्रों में तौल का काम बाधित हो रहा है। किसान केद्रों के बाहर उपज लेकर खड़े है। मौसम खराब होने से उपज भीगनें का खतरा मंडरा रहा है। नगर में तीन गेहूं खरीद केंद्र खोले गए है। क्रय विक्रय खरीद केंद्र में बारदाना के अभाव में खरीद नहीं हो रही है। सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों से आए ट्रैक्टर तौल के लिए खड़े रहे। सचिव लालूराम का कहना है कि अधिकारियों को जानकारी दी गई है। बारदाना न होने से खरीद का काम बाधित हो रहा है। 700 कुंतल की खरीद हो चुकी है। बारदाना 10 अप्रैल तक पहुंचने की संभावना है। धनुषधारी सहकारी समिति में एक हजार बोरी भेजी गई जिसकी खरीद हो चुकी है। अब कर्मच...