गुमला, फरवरी 23 -- जारी, प्रतिनिधि। जारी थाना क्षेत्र के ग्राम बारडीह से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार ग्राम बारडीह निवासी महेश लकड़ा की पुत्री प्रेम माधुरी कुमारी 15 फरवरी को घर से निकली थी,लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आस-पास के रिश्तेदारों व परिचितों के यहां खोजबीन की, परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 17 फरवरी को गांव में सूचना मिली कि प्रेम माधुरी कुमारी अपनी सहेली दीपिका टोप्पो के साथ कहीं चली गई है। बाद में जब दीपिका टोप्पो घर लौटी तो उसने बताया कि दोनों रांची घूमने गई थीं, लेकिन वहां प्रेम माधुरी कुमारी उससे बिछड़ गई।परिजनों ने घटना को लेकर आशंका जताते हुए ...