खगडि़या, जून 9 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारखंडी टोला में सोमवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान श्रवण यादव, उनके पुत्र मन्नू कुमार, शिवन यादव तथा उनके पुत्र सिंटू यादव के रूप में की गई है। जख्मी ने बताया कि किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और देखते ही देखते दूसरे पक्ष के लोग एकत्र होकर उनलोगों पर हमला करने लगे। मारपीट शुरू होते ही आसपास के लोगों के भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के प्रयास से तत्काल मामले को शांत कराया। घटना में घायल हुए लोग...