गोड्डा, जून 18 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारकोप ओवरब्रिज के सर्विस पथ पर बने स्पीड ब्रेकर पर रंग नहीं होने के कारण रात के समय वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ब्रेकर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देने के कारण यहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती थीं। इस गंभीर समस्या को लेकर हिंदुस्तान अखबार में समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने मामले का संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए स्पीड ब्रेकर पर रंग-रोगन कराया। रंग चढ़ाए जाने के बाद अब ब्रेकर दूर से ही स्पष्ट दिखाई देने लगा है, जिससे वाहन चालकों को काफी सुविधा होगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। यह भी पढ़ें- जाम का झाम: असुरक्षित डिवाइडरों से हर समय हादसों का खतरा भाजपा नेता सोनू कुमार ...