सराईकेला, मई 9 -- खरसावां। खरसावां प्रखंड में शुक्रवार को बायो रीजन चैंपियन ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख मनेद्र जामुदा, खरसावां मुखिया सुनिता तापे, जोजोडीह पंचायत की मुखिया मंगल सिंह जामुदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- अबुआ साथियों को दी गई पंचायत के विकास योजनाओं की जानकारीप्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड के तीन से अधिक जिलों से आए ग्रामीण एवं आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ समुदाय को बायो रीजन, जैव विविधता संरक्षण, जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक एवं संगठित करना रहा। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय अबुआ साथी प्रशिक्षण शिवि...