अररिया, मई 24 -- अररिया, वरीय संवाददाता डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सिनर्जी प्रा लि को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी निजी पैथोलॉजी संस्थानों से बायो मेडिकल वेस्ट का नियमित एवं समुचित उठाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी निर्देश दिया गया कि बायो मेडिकल वेस्ट के उठाव एवं प्रबंधन में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन के मानकों का सख्ती से अनुपालन कराने एवं स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता एवं सुरक्षित अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- बायो म...