बुलंदशहर, फरवरी 25 -- बुलंदशहर। जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में बायो-मेडिकल वेस्ट (अस्पताली कचरे) के निस्तारण में बरती जा रही गंभीर लापरवाही पर डीएम श्रुति ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने निगरानी समिति को जिले के सभी चिकित्सालयों और क्लीनिकों का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई अस्पताल मानकों को ताक पर रखकर संक्रमित कचरे का सही ढंग से निस्तारण नहीं कर रहे हैं, जिससे जनस्वास्थ्य और पर्यावरण को बड़ा खतरा पैदा हो रहा है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी अस्पताल में बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन में खामियां पाई जाती हैं, तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। अधिकांश अस्पतालों में कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में न रखने और उसे सामान्य कूड़े के साथ मिलाकर फेंकने की शिका...