पलामू, नवम्बर 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बायो डीजल सप्लाई के नाम पर दो महिलाओं से 13 लाख 25 हजार रुपये की ठगी करने के फरार आरोपी संतोष गिरी को भी गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर बिहार के बेगुसराय से गिरफ्तार किया गया है। जनवरी 2023 में रेडमा निवासी रेनू शाह और तरहसी निवासी बबीता साहू ने संतोष गिरी तथा अभिषेक सिंह के खिलाफ प्राथमिकी कराई थी। दोनों आरोपियों ने खुद को बायोडीजल सप्लाई के नाम पर चार किस्तों में 13.25 लाख रुपये लेने के बावजूद बायोडीजल सप्लाई नहीं किया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी अभिषेक सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन संतोष गिरी पिछले दो वर्षों से लगातार फरार था। पुलिस को भनक न लगे इसके लिए वह हर छह महीने में अपना ठिकाना बदलता था। पीड़ितों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.