मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिटीज 2.0 से जुड़े प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने केंद्र द्वारा प्रायोजित सिटीज 2.0 के अंतर्गत मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी में परियोजनाओं के क्रियान्वयन को 93.75 करोड़ के खर्च को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।सिटीज 2.0 का मकसद ठोस कचरे का मुकम्मल निस्तारण सुनिश्चित करना है। इसके तहत आधुनिक तरीके से कचरा संग्रह, वर्गीकरण, परिवहन, प्रोसेसिंग से निस्तारण तक की व्यवस्था होगी। परियोजना के अंतर्गत कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट, प्लास्टिक कचरे से ईंधन बनाने वाला आरडीएफ प्लांट, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट आदि भी प्रस्तावित हैं। इसको लेकर केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय से जुड़ी एनआईयूए के विश्षज्ञों की टीम विभिन्न पहलुओं पर मंथन कर रही ह...