प्रयागराज, जून 21 -- जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को औसतन बताया। विद्यार्थियों को बायोलॉजी के प्रश्न सीधे और एनसीईआरटी आधारित लगे, जबकि फिजिक्स में अवधारणात्मक और गणनात्मक प्रश्नों ने उन्हें अधिक समय लेने पर मजबूर किया। केमिस्ट्री का स्तर संतुलित रहा। परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र में रटने की बजाय विषय की समझ और विश्लेषण क्षमता को परखा गया। कई छात्रों ने बताया कि बायोलॉजी सबसे अधिक स्कोरिंग रही, जबकि फिजिक्स ने उनकी तैयारी की वास्तविक परीक्षा ली। यह भी पढ़ें- बायोलॉजी रही आसान, फिजिक्स की 'केमिस्ट्री' ने उलझाया हालांकि अच्छी तैयारी और समय प्रबंधन करने वाल...