रांची, मई 16 -- रांची। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में बायोम संस्थान की छात्रा शिवांशी शर्मा ने साइंस स्ट्रीम में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। शनिवार को संस्थान की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। वर्तमान में वह बायोम संस्थान के दो वर्षीय बैच में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) की तैयारी कर रही हैं। संस्थान के डायरेक्टर पंकज सिंह ने उनकी मेहनत और अनुशासन की सराहना की। कहा कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...