रांची, अगस्त 27 -- रांची। बायोम इंस्टीट्यूट ने 'उड़ान टैलेंट रिवॉर्ड एग्जाम-2027' की घोषणा की है। ऑनलाइन परीक्षा 28 से 30 अक्तूबर की बीच होगी। मुख्य परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित है। मुख्य परीक्षा की तिथियां 11, 24, 25 और 31 अक्तूबर निर्धारित की गई हैं। इस परीक्षा के जरिए छात्रों को कुल तीन करोड़ रुपए तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्री टेस्ट क्वालिफाइंग टेस्ट के रूप में ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षा का केंद्र बायोम रांची कैंपस रहेगा। परीक्षा तिथि से दो दिन पहले तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- GATE 2027: गेट 2027 के लिए आज से करें रजिस्ट्रेशन, जानिए योग्यता, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया परीक्षा की अवधि एक घंटा होगी। जिसमें एमसीक्यू...