रांची, जुलाई 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। बायोम इंस्टीट्यूट का वार्षिक सम्मान समारोह रविवार को गुरुनानक स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में नीट यूजी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 175 विद्यार्थियों को कैश प्राइज, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें 6 छात्रों के बीच पांच लाख से ज्यादा का कैश प्राइज दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ आनंद प्रकाश, डॉ राकेश कुमार (एमबीबीएस, एमडी, पीडियाट्रिक्स, बीएचयू) एवं डॉ मनीषा चौधरी (एमबीबीएस, डीजीओ) ने छात्रों को सम्मानित किया। अक्षत प्रेम को 1,11,000 का कैश प्राइज देकर सम्मानित किया गया। शाकिब अहमद को 1,00,000, अक्षय सिन्हा को 85,000, सुमित सौरभ को 75,000, श्रेया सुमन को 75,000 तथा मयंक राज को 75,000 का कैश प्राइज, मोमेंटो और प्...