इटावा औरैया, जुलाई 9 -- इटावा। राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निस्तारण के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सालयों में बायोमेडिकल वेस्ट के पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन एवं निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं मानक अनुरूप बनाना था। विकास भवन के प्रेरणा सभागार में कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि बायोमेडिकल वेस्ट का सुरक्षित निस्तारण जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी चिकित्सालयों में वेस्ट उत्पन्न होने के स्थान (एट सोर्स) पर ही निर्धारित मानकों के अनुसार उसका पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए तथा बायोमेडिकल वेस्ट किसी भी स्थिति में खुले स्थान पर न फ...