मुरादाबाद, मई 28 -- आईएफटीएम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें मुख्य वक्ता व स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की शिक्षिका डॉ. राशी श्रीवास्तव ने बायोमेडिकल वेस्ट के दुष्प्रभावों एवं स्वास्थ्य सुरक्षा तथा इसके सही निस्तारण से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई। बताया कि अस्पतालों एवं प्रयोगशालाओं से निकलने वाले अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है, ताकि संक्रमण एवं पर्यावरण प्रदूषण को रोका जा सके। वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. तंजील अहमद ने कहा कि प्रतिभागियों को बायोमेडिकल अपशिष्ट के सुरक्षित प्रबंधन, स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था। ...