नई दिल्ली, जुलाई 17 -- दिल्ली में राशन वितरण की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए दिल्ली सरकार स्मार्ट तकनीक का सहारा लेने जा रही है। सरकार 'स्मार्ट-PDS' (Smart-PDS) प्रोजेक्ट को लागू करने जा रही है। इसके तहत राशन वितरण की जानकारी से लेकर राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों के नाम जोड़ने और हटाने की सुविधा ऑनलाइन भी मिलेगी। इससे राशन कार्ड से जुड़ी तमाम सेवाएं और अनाज का वितरण पूरी तरह से डिजिटल हो जाएगा। राशन की दुकान पर राशन पहुंचा या नहीं ये पता करने के लिए बार-बार चक्कर लगाने की झंझट से भी मुक्ति मिलेगी। दरअसल सरकार पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) को तकनीक से जोड़ रही है जिससे आम जनता को सीधा फायदा पहुंचेगा। दिल्ली सरकार के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग ने इसके लिए कमर कस ली है। इसके लिए 16 सदस्य वाली यूजर एक्सेप्टेंस ट...