आगरा, अप्रैल 4 -- विवाह पंजीकरण में अब वर-वधू की पहचान बायोमेट्रिक के माध्यम से आधार सत्यापन के बाद ही होगी। दोनों पक्षों के गवाहों का भी आधार सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद ही विवाह का पंजीकरण किया जाएगा। शासन ने विवाह पंजीकरण में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यह व्यवस्था लागू की है। शनिवार को इसी प्रक्रिया के तहत तहसील सदर के निबंधन कार्यालयों में वर-वधू के विवाह पंजीकरण की कार्रवाई की गई। अब तक रजिस्ट्री के दौरान केवल क्रेता-विक्रेता और गवाहों का आधार सत्यापन किया जाता था। अप्रैल माह से सभी उप निबंधक कार्यालयों में यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके लिए नया सॉफ्टवेयर भी अपलोड किया गया है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से विवाह पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय वर-वधू की पहचान का सत्यापन आधार से किया जाएगा। बायोमेट्रिक के जरिए आधार सत्यापन अनिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.