लखीसराय, जुलाई 21 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सेवांजलि के बैनर तले जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य केंद्र में तैनात आशा कार्यकर्ता और एएनएम ने सामूहिक रूप से सोमवार को सीएस कार्यालय के बाहर बायोमेट्रिक उपस्थिति विसंगति समेत पांच सूत्री मांग के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन का कारण धरना प्रदर्शन के उपरांत मांग संबंधित आवेदन पत्र सीएस डॉ जेपी सिंह को देकर गंभीरता पूर्वक विचार कर समस्या समाधान का मांग किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सेवांजलि के जिला मंत्री अमर कुमार ने बताया कि सरकार ने स्वास्थ्य कर्मी के उपस्थिति के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस व्यवस्था कायम किया है। इसके लिए सरकार ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र में बायोमेट्रिक मशीन लगवाया है, जहां स्वास्थ्य कर्मी...