छपरा, अप्रैल 9 -- नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी का नया कारनामा नगरा। प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बायोमेट्रिक हाज़िरी संबंधी गड़बड़ी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। फर्जी बायोमेट्रिक व कर्मी के पैसे मांगने का वायरल वीडियो मामला अभी खत्म नहीं हुआ कि बुधवार को जारी एक ही कार्यालय आदेश में तीन अलग-अलग तिथियां अंकित होने का मामले वाला पत्र चर्चा का विषय बन गया। सीएसपी प्रभारी द्वारा निर्गत पत्र पत्रांक 234 में तीन अलग-अलग तिथियों का उल्लेख होने से विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। पत्र के ऊपरी भाग में 08/04/2025 तथा निचले भाग में 8/04/2026 दर्ज है वहीं प्रभारी ने जहां हस्ताक्षर अंकित किया है वहां 08/04/2024 अंकित है। इससे आदेश की वैधता और पारदर्शिता पर संदेह जताया जा रहा है। जारी कार्यालय आदेश में सभी कर्मियों क...