चाईबासा, जून 14 -- गुवा, संवाददाता। सेल प्रबंधन द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने के निर्णय के विरोध में संयुक्त यूनियन के बैनर तले शनिवार शाम गुवा सेल के जनरल ऑफिस के समक्ष सेल प्रबंधन का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सेलकर्मी, ठेका श्रमिक एवं महिला कार्यकर्ता शामिल हुए। यह भी पढ़ें- बायोमेट्रिक व्यवस्था के विरोध में आज सेल प्रबंधन का पुतला दहन करेगी संयुक्त यूनियनविरोध का कारण प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि बायोमेट्रिक व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों में व्यापक असंतोष है और प्रबंधन उनकी आपत्तियों की अनदेखी कर रहा है। सभा को संबोधित करते हुए झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि बायोमेट्रिक प्रणाली लागू क...