चाईबासा, जून 26 -- सेल प्रबंधन और संयुक्त मोर्चा के बीच बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को लेकर किरीबुरू जनरल ऑफिस में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सभी प्रमुख ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और बायोमेट्रिक प्रणाली की कानूनी, तकनीकी तथा श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। संयुक्त मोर्चा ने स्पष्ट कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में अंतिम फैसला आने तक पुरानी उपस्थिति व्यवस्था ही जारी रखी जाए। यूनियनों का कहना था कि वर्तमान प्रणाली को अभी तक प्रमाणन अधिकारी से स्वीकृति नहीं मिली है और यह प्रमाणित स्टैंडिंग ऑर्डर तथा श्रम कानूनों के अनुरूप भी नहीं है। यह भी पढ़ें- कोर्ट के फैसले तक गुवा सेल में नहीं लागू होगा बायोमेट्रिक यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सिस्टम में 15 ...