चाईबासा, जून 10 -- गुवा । सशक्त संयुक्त मोर्चा यूनियन, गुवा ने सेल के मुख्य महाप्रबंधक को एक मांग पत्र सौंपकर 15 जून 2026 से सभी नियमित कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने के फैसले का कड़ा विरोध जताया है। यूनियन ने कहा कि कर्मचारियों और श्रमिकों से जुड़ी वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान किए बिना बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करना एकतरफा और असंवेदनशील निर्णय है।

मांग पत्र में उठाए गए मुद्दे यूनियन ने मांग पत्र में कहा कि खदान कर्मचारियों के 39 माह का लंबित एरियर अब तक भुगतान नहीं किया गया है, जबकि वेतन पुनरीक्षण (वेज रिवीजन) से संबंधित एमओयू भी लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। इसके अलावा खदान क्षेत्रों में स्टील प्लांटों के समकक्ष चिकित्सा, शिक्षा, आवास, खेलकूद और अन्य बुनियादी सुविधाएं उ...