मथुरा, अप्रैल 26 -- विधि व्यवसाय से जुड़े अधिकवक्ताओं को बायोमेट्रिक कार्ड दिखाने के बाद ही अदालत में प्रवेश मिलेगा। इसके आदेश इलाहबाद हाईकोर्ट ने जारी कर दिए हैं। बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ताओं के बायोमेट्रिक कार्ड बना जाने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। हाईकोर्ट इलाहाबाद द्वारा जिला जज मथुरा को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि वह मथुरा बार के अंतर्गत जो अधिवक्ता वकालत कर रहे हैं उन सभी अधिवक्ताओं के बायोमेट्रिक कार्ड बनाए जाएं। भविष्य में उस कार्ड के आधार पर ही अधिवक्ता न्यायालयों में जा सकेंगे। जिला जज ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके बाद बार सचिव मनोश शर्मा ने पत्र जारी करते हुए लिखा है कि जिला अदालत में विधि कार्य करने वाले सभी अधिवक्ता सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस एवं बार काउं...