लखीसराय, जून 3 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग में बायोमेट्रिक उपस्थिति को लेकर सख्ती बढ़ने के बाद चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अब बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की तैयारी चल रही है। इस बीच मई माह के वेतन भुगतान के लिए ट्रेजरी में जमा किए गए बिल को भी बायोमेट्रिक उपस्थिति से संबंधित जानकारी की मांग के साथ लंबित कर दिए जाने की चर्चा है। जानकारी के अनुसार राज्य स्तर से स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री का निर्देश सोमवार को ही में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिका...