धनबाद, जून 30 -- बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र के एबीओसीपी परियोजना कार्यालय में सोमवार को दो कोयला अधिकारियों के बीच बायोमेट्रिक अटेंडेंस को लेकर गाली गलौज के बाद हाथापाई हो गई। बीच बचाव के दौरान एक कर्मी को आंशिक चोट आई है। इस मामले में सहायक प्रबंधक की लिखित शिकायत के आलोक में बाघमारा पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है। एकीकृत ब्लॉक दो उत्खनन परियोजना में कार्यरत सहायक प्रबंधक नोडल पदाधिकारी (सुरक्षा) विकास कुमार ने बाघमारा पुलिस को लिखित शिकायत देकर अमित राज नामक अधिकारी पर गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया कि बीच-बचाव के दौरान अमित राज के प्रहार से अंबुज कुमार पांडेय नामक कर्मी को चोट आई। यह भी पढ़ें- सीएस कार्यालय दो पक्षों ने लगाया एक दूसरे पर मारपीट का आरोप जिसका उपचार माटीगढ़ अस्पताल मे...