रामगढ़, मई 23 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के हेसापोड़ा पंचायत के टुंगरीडीह में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत संचालित बायोफ्लॉक यूनिट में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया।

चोरी की घटना बायोफ्लॉक यूनिट का संचालन कोराम्बे गांव निवासी कृषक मित्र उत्तम कुशवाहा की ओर से किया जा रहा है। कृषक मित्र ने बताया कि देर रात को कंट्रोल रूम का ताला तोड़कर असमाजिक तत्व अंदर घुसे और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी मिलने पर वह कंट्रोल रूम पहुंचे तो सारा सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

चोरों द्वारा चुराए गए सामान उन्होंने बताया कि चोरों ने चार बैटरी, सोल...