अलीगढ़, मार्च 11 -- पिसावा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव राऊपुर के समीप बायोफ्यूल प्रोजेक्ट बनाए जाने के विरोध में करीब डेढ़ माह से जारी किसानों के धरने में पहुंचे एसडीएम गभाना को किसानों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव गुलजार सिंह बापू के नेतृत्व में बायोफ्यूल प्रोजेक्ट के विरोध में 31 जनवरी को क्षेत्रीय लोग धरने पर बैठ गए थे। मंगलवार को किसानों ने एसडीएम गभाना हरिश्चंद्र को एक ज्ञापन दिया। जिसमें किसानों ने राज्यपाल से मांग की है कि करीब 50 गांव की आबादी बायोफ्यूल प्रोजेक्ट लगाए जाने से प्रभावित होगी। प्रदूषण के चलते जनजीवन पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ने की आशंका है। अतः बायोफ्यूल प्रोजेक्ट को निरस्त किया जाए तथा प्रोजेक्ट को दी गई जमीन पर कन्या महाविद्यालय या खेल स्टेडियम या अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा बनाय...